‘182’ Security Helpline Numberयात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने ऑल इंडिया हेल्पलाईन नंबर 138 एवं 182 शुरु किए हैं

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने ऑल इंडिया हेल्पलाईन नंबर 138 एवं 182 शुरु किए

हैं। 138 नंबर पर यात्रा के दौरान होनेवाली असुविधाएं जैसे बुकिंग, ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर सफाई, पंखे एवं

लाईट से संबंधित शिकायत एवं सुझाव दे सकते हैं। 182 नंबर पर यात्रा के दौरान चोरी, असामाजिक तत्वों

द्रारा लडाई- झगडा , डकैती एवं  सुरक्षा से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। चलती ट्रेन में टिकट परीक्षक एवं

सुरक्षा कर्मचारी की तलाश में यात्रियों का काफी समय खराब हो जाता है। हेल्पलाइन नंबरों पर यात्री

मोबाइल फोन द्वारा शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण यात्रा के दौरान या निकटतम बडे स्टेशन

पर कर दिया जाएगा। इनके अतिरिक्त रेलवे संबंधी पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 भी उपलब्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *